अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2025 के मसौदे का पूरे देश में एकवोकेट और बार एसोसिएशन की ओर से विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में आगरा की खेरागढ़ तहसील के अधिवक्ताओं ने अधिकारियों और रजिस्ट्री कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। उसके बाद तहसील के सामने सैया खेरागढ़ मार्ग पर बैठ गए, जहां नारेबाजी कर संशोधन बिल की प्रतीकात्मक प्रतियों को जलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ताओं को समझाकर जाम खुलवाया।