फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लॉन्चिंग के समय क्षतिग्रस्त हुआ था पुल का बीम, अब अपने खर्च पर दोबारा बनाएगा ठेकेदार; प्रमुख सचिव ने दिए आदेश

आगरा में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने मंगलवार को पुल, सड़क और भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। फतेहाबाद के भोलपुरा और फिरोजाबाद के रामदासपुरा को जोड़ने वाले यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल के बीम लॉन्चिंग के समय क्षतिग्रस्त होने और काम में लेटलतीफी पर फटकार लगाई। ठेकेदार के खर्चे पर पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का दोबारा निर्माण कराने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंगलवार को आगरा मंडल में पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा करनी थी, लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया। सीएम के निर्देश पर प्रमुख सचिव अजय चौहान ने मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा की। बैठक के बाद सेतु निगम के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह के साथ निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। प्रबंध निदेशक ने रामदासपुरा के पास यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल के काम में लेटलतीफी और खामियां मिलने पर अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने लॉन्चिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हुए बीम को ठेकेदार के ही खर्च पर दोबारा बनाने के निर्देश दिए। पुल का भौतिक कार्य अब तक केवल 74 प्रतिशत ही पूरा हो सका है। पुल के पहुंच मार्ग (अप्रोच रोड) का निर्माण कार्य अभी तक शुरू ही नहीं किया गया है, जिस पर प्रबंध निदेशक ने नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें