फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इशारों से मूक बधिर पीड़ितों की भाषा समझेंगे पुलिसकर्मी

अरुन पाराशर Updated Tue, 23 Sep 2025 10:38 PM IST

मूक बधिरों की बात हर कोई समझ नहीं पाता है। वो अगर पीड़ित हों तो पुलिस उनकी भाषा कैसे समझ सकती है। थाने आएं या फिर रास्ते में भटकते मिल जाएं तो सिर्फ इशारों से बात कर समाधान खोजा जा सकता है। मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में डिवीजन एसोसिएशन ऑफ द डेफ की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर पुलिस कर्मियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था के महासचिव गौरी शंकर गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस और बधिर समुदाय के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। जिससे एक सुरक्षित और समावेशी समाज की स्थापना की जा सके। एसोसिएशन के सदस्य पुलिसकर्मियों को सांकेतिक भाषा के मूल शब्द और संकेत सिखाएं। यह स्वतंत्रता, सम्मान और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें