आगरा में सनसनीखेज राज चौहान हत्याकांड के बाद यमुनापार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में शनिवार को डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने कई एसीपी, थाना प्रभारियों और सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ ट्रांस यमुना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।