फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मां तुझे प्रणाम...पुलिस कमिश्नर बोले- देशभक्ति, तकनीक और विज्ञान से 21वीं सदी हमारी

शहीदों की अमर गाथाएं जब ऑडिटोरियम में गूंजीं तो माहौल देशभक्ति से भर उठा। किसी की आंखों में आंसू थे तो किसी के चेहरे पर तिरंगे के लिए गर्व। बृहस्पतिवार को खंदारी स्थित आरबीएस ऑडिटोरियम में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित करते हुए पूरा सभागार उनके त्याग और साहस के आगे नतमस्तक नजर आया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने शहीदों को नमन कर स्वदेश की भावना प्रबल करने का आह्वान किया। इस्राइल का उदाहरण देकर कहा कि सैकड़ों साल तक यहूदी भटकते रहे लेकिन देशप्रेम की ज्वाला पीढ़ी-दर-पीढ़ी ज्वलंत होती रही। इसी जज्बे से आज इस्राइल उन्नत तकनीक, विज्ञान और युद्ध कौशल में आगे है। उन्होंने जैसलमेर की लोंगेवाला पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान के तीन हजार से अधिक सैनिक और कई टैंक हमारे 120 सैनिकों के आगे टिक नहीं पाए। ये देशप्रेम, तकनीक और युद्ध कौशल के जरिये ही संभव हुआ। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की है लेकिन ये तभी संभव है जब विज्ञान, तकनीक और राष्ट्रप्रेम की भावना होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें