फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में तीन साइबर ठग गिरोहों का पर्दाफाश, 32 आरोपी गिरफ्तार

राहुल तिवारी Updated Sun, 14 Dec 2025 10:06 PM IST

साइबर अपराध के खिलाफ आगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सक्रिय तीन साइबर ठग गिरोहों का पर्दाफाश किया है। संयुक्त ऑपरेशन में थाना ताजगंज से 24, जगदीशपुरा से 6 और किरावली थाने से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने अब तक करीब 300 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड किया है, जबकि पूरे गिरोह के खिलाफ 600 से अधिक शिकायतें NCRB पोर्टल पर दर्ज थीं। आरोपी क्रिप्टो करेंसी में निवेश और लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। ठगी की रकम को विभिन्न खातों के जरिए दुबई स्थित खातों में ट्रांसफर किया जाता था। गिरोह का सरगना आगरा निवासी नितिन बताया जा रहा है, जो दुबई में कंपनी बनाकर नागरिकता भी हासिल कर चुका है। उसे भारत लाने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें