फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फार्मा एसोसिएशन की हड़ताल से 60 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ चौपट, दवा न मिलने से लोग रहे परेशान

आगरा फार्मा एसोसिएशन की एक दिन की हड़ताल से 60 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। शहर और देहात में थोक और फुटकर मेडिकल स्टोर बंद रहे। यहां से दूसरे जिलों के मेडिकल स्टोर भी दवाएं खरीदकर ले जाते हैं। जिले में करीब 8,100 दवा विक्रेता हैं। इसमें 5,100 रिटेल और 3,000 थोक दवा विक्रेता हैं। औसतन एक दिन में 60 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है। इसमें दैनिक मरीजों के अलावा दूसरे जिलों के फुटकर विक्रेता भी दवाएं खरीदकर ले जाते हैं। अध्यक्ष अनूप बंसल ने बताया कि औसतन एक दिन में 60 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। हड़ताल से कारोबार प्रभावित हुआ है। करीब थोक व फुटकर के करीब छह हजार से अधिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि जिले में 8,100 दवा विक्रेता हैं। टीम बाजार में सक्रिय रही। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें