आगरा| विकास भवन में मंगलवार को सैकड़ो की संख्या में पीआरडी जवान पहुंचे | वह वेतन की समय देने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए | सीडीओ प्रतिभा सिंह के कार्यालय के बाहर हंगामा करने लगे | जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला विकास अधिकारी ने बहुत समझने का प्रयास किया| इसके कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए | उन्होंने रुके हुए वेतन को जारी करने का आश्वासन देखकर पीआरडी जवानों को समझाकर शांत कराया | ये पीआरडी जवान विकास भवन मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे | कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जवान अपनी वेतन रुकने की शिकायत सीडीओ प्रतिभा सिंह से करने लगे| इस पर सीडीओ ने चार जवानों को बात रखने के लिए कार्यलय में बुलाया | इसके बाद बाहर जवान अपनी अलग-अलग समस्याओं को लेकर हंगामा करने लगे|