आगरा के थाना लाेहामंडी के जटपुरा में सोमवार को चार्ज करते समय पेटीएम मशीन धमाके साथ फट गई। इसके साथ ही घर में आग लग गई। परिवार के लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आने से दुकानदार भूराका नौ वर्ष का बेटा अरहान भी झुलस गया। पीड़ित के भाई फरमान ने बताया कि रोज की तरह सोमवार सुबह 10 बजे पेटीएम मशीन को चार्जिंग में लगाया था। कुछ देर बाद अचानक धमाके के साथ फट गई। जिससे वहां रखे सामान में आग लग गई। उसे बुझाने के प्रयास में उनके दोनों हाथ झुलस गए। नौ वर्ष का बेटा भी चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची दमकल ने कमरे में लगी आग को बुझाया।