फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करंट से पायल कारखाना संचालक की मौत

आगरा। थाना एमएम गेट के मोती कटरा में कारखाने में करंट से संचालक की मृत्यु हो गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि खिड़की काले खां, मोती कटरा निवासी 38 वर्षीय रवि कुमार घर के पास ही कारखाना चलाते थे। वह चेन और पायल बनाकर देते थे। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को कारखाने में काम कर रहे थे। तभी मशीन से करंट लग गया। उनकी चीख सुनकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। उनकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। रवि के चार बच्चे संजना, तनीषा, यश और रोहित हैं। पत्नी आशा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें