फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पर्चा-दवा के लिए धक्कामुक्की, वायरल फीवर की मार

आगरा। सोमवार को जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ उमड़ी। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। मरीजों को पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में चार से पांच घंटे का समय लगा। जिला अस्पताल की ओपीडी में तीन हजार से अधिक मरीज पहुंचे। पर्चा काउंटर सीमित होने से 100 मीटर लंबी लाइन लग गई। ओपीडी में कूलर या एसी नहीं लगे थे। उमस और गर्मी से बुजुर्ग व महिला मरीजों की हालत खराब हुई। पर्चा और दवा के लिए धक्कामुक्की भी हुई, जिसे गार्डों ने संभाला। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 3,433 मरीज इलाज कराने आए। आभा पोर्टल पर पंजीकरण के कारण पर्चा बनवाने में दो से तीन मिनट अतिरिक्त लग रहे हैं। धनौली की गीता ने बताया कि उन्हें पर्चा बनवाने में करीब तीन घंटे लगे। शाहगंज निवासी सनी कुमार को भी भीड़ और अव्यवस्था से परेशानी झेली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें