उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिवसीय UPAPICON का शुभारंभ हो गया। इसमें देश भर से 500 विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। शहरी महिलाओं में स्तन कैंसर और ग्रामीण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर बढ़ रहा। पद्मश्री डॉक्टर ललित कुमार ने बताया कि शहरी महिलाओं में स्तन कैंसर की सबसे बड़ी वजह देर से शादी, देर से बच्चे होने और खान-पान खराब होना है। सर्वाइकल कैंसर की वजह है साफ सफाई की कमी और संक्रमण। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन भी लगाई जा रही है महिलाएं इसको प्राथमिकता तौर पर 9 से 14 साल तक के बालिकाओं को जरूर लगवाएं। इसके बाद की उम्र मे भी वैक्सीन लगवाई जा सकती है।