फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मजार शहीद ए सालिस पर अलबिदाई मजलिस व जुलूस का आयोजन

इमाम हुसैन की शहादत पर सोमवार को आगरा में मजार शहीद ए सालिस, दयालबाग रोड पर अलविदाई मजलिस व जुलूस का आयोजन किया गया है। मजलिस को सहारनपुर से आये हुए मौलाना अली हैदर आब्दी ने संबोधित किया। मौलाना ने इमाम हुसैन के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी और कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज से हर बुराई को मिटाया जा सकता है। जुलूस में 18 काले अलम, ताजिया और ताबूत की जियारत कराई गई। कानपुर की अंजुमन मोहम्मदी मोईन-उल-अजा और शहर के कई लोगों ने जंजीर व तलवार से मातम करके इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि दी। यह जुलूस नूरी नासिर बाग से न्यू आगरा मार्केट होते हुए मजार शहीद ए सालिस पर खत्म हुआ। सैयद अली रजा ने बताया कि यह कार्यक्रम शहादत इमाम हुसैन के बाद उनके घर की औरतों और बच्चों को कैद से रिहाई मिलने की याद में अलविदाई मजलिस व जुलूस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें