फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व छात्रा सम्मेलन...हाईस्कूल की टाॅपर को किया सम्मानित

स्कूल की घंटी, दोस्तों की हंसी और शिक्षकों की सीख। इन सभी यादों को फिर से जीवंत करता हुआ दरेसी स्थित श्री राम स्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज में पूर्व छात्रा सम्मेलन आयोजित किया गया। वर्षों बाद एक ही छत के नीचे एकत्रित हुईं पूर्व छात्राओं ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए हंसी और अपनापन साझा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसमें आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष व स्कूल मैनेजर टीएन अग्रवाल, प्रधानाचार्य कुमुद ग्रोवर, पूर्व छात्रा सम्मेलन अध्यक्ष मधु बंसल, शिखा गोयल, एड. सतीश बंसल, विनोद कुमार अग्रवाल, भगवान दास बंसल, अशोक मंगवानी, नितेश अग्रवाल, दुष्यंत गर्ग, कन्हैया लाल राठौर, बृजमोहन रेपुरिया, राजीव गुप्ता, राजेश अग्रवाल, नंद किशोर गोयल, योगेश रखवानी, राजेश सिंघल, देवेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। समारोह में दुष्यंत गर्ग और प्रीति गर्ग द्वारा कक्षा 10 की टॉपर छात्रा अनम खलीक को प्रतिभा सम्मान के रूप में साइकिल प्रदान की गई। विद्यालय की पूर्व शिक्षिका कुसुम कुलश्रेष्ठ, मंगलेश, ब्रजेश और राजकुमारी मदान का सम्मान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें