आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के शैक्षिक प्रमाण पत्रों में आने वाली समस्या को दूर करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल और हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई। इसके बावजूद छात्रों को विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हेल्प डेस्क और ऑनलाइन पोर्टल दोनों ही उनकी समस्या को हल नहीं कर पा रहे। डिग्री, मार्कशीट, माइग्रेशन, फोटो अपडेट व अन्य समस्याओं को लेकर रोजाना सैकड़ो छात्र विश्वविद्यालय पहुंचते हैं। हेल्प डेस्क पर धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। लेकिन हर बार कोई कमी बताकर उन्हें वापस आने को कहा जाता है।