फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वेतन के लिए परेशान एनएचएम और आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बांधा काला फीता

Dhirendra Singh Updated Wed, 20 May 2026 02:06 PM IST

आगरा। जिला महिला अस्पताल (लेडी लॉयल) में पिछले दो महीने से वेतन न मिलने के कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे गया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने सोमवार (18 मई) से बाजू पर काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का यह विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहेगा। कर्मियों का कहना है कि मानदेय न मिलने से उन्हें दैनिक आवश्यकताओं, बच्चों की फीस, मकान किराया और आवागमन जैसे जरूरी खर्चों को पूरा करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद, मरीजों की सहूलियत के लिए सभी कर्मचारी अस्पताल में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें