आगरा। जीवनीमंडी स्थित कार्यालय में बुधवार को नेशनल चैंबर के पदाधिकारी और एमएसएमई के अधिकारियों के बीच युद्ध के चलते कारोबार को नुकसान और सरकार से मांगों को पूरा करने के लिए मंथन हुआ। इसमें कारोबारियों ने नए विद्युत कनेक्शन, श्रमिकों के वेतन वृद्धि में सब्सिडी और विशेष पैकेज की मांग की। अधिकारियों ने इन मांगों को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया।