आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर पड़ोसी से 11.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। वह रुपये के एवज में जेवर गिरवी रखता था। शक होने पर जब पीड़ित ने जांच कराई तो सारे जेवर नकली निकले। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।