फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 2.24 लाख रुपये

आगरा। साइबर अपराधियों ने एक युवती के मोबाइल को हैक करने के बाद खाते से 2.24 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से रकम निकासी के मैसेज भी नहीं आए। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मायापुरी, कालिंदी पुरम निवासी सीमा ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बैंक खाता केनरा बैंक, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, खंदारी की शाखा में है। 23 जुलाई को उनका मोबाइल हैक कर लिया गया। सबसे पहले खाते से 1 रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। इसके बाद तीन और ट्रांसजेक्शन कर 28 जुलाई तक खाते से 2,24,590 रुपये निकाल लिए गए। बैंक जाने पर भी रकम निकालने वाले के बारे में पता नहीं चल सका। उन्होंने थाना साइबर क्राइम में तहरीर दी। इस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में लेन-देन की जानकारी की जा रही है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई और जहां से निकाली गई, उनके बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें