आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम झील में सर्दी का मौसम शुरू होते ही पर्यटकों के साथ ही विदेशी प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। पश्चिमी देशों में पाए जाने वाली पेलिकन का आना शुरू हो गया है। ये पक्षी हजारों किलोमीटर दूर उड़कर आगरा की कीठम झील में आते हैं। यह इनकी मनपसंद जगहों में से एक है। ये यहां नवंबर से मार्च तक रुकते हैं। इन्हें देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों सैलानी कीठम झील आते हैं। सूर सरोवर बर्ड सेंचुरी के रेंजर अंकित यादव ने बताया कि बाहर से आने वाले सभी प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। सैलानी पक्षियों को कोई नुकसान न पहुंचाएं इसके लिए वन रक्षकों की गश्त बढ़ा दी है।