आगरा। थाना कमलानगर क्षेत्र में शादी के तीन माह के बाद यमुनापार क्षेत्र निवासी मीनाक्षी की संदिग्ध मौत के मामले में बुधवार को पीली सेना की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल के नेतृत्व में मीनाक्षी के परिजन डीसीपी सिटी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं। परिजन का कहना है कि मीनाक्षी के साथ मारपीट का सीसीटीवी भी सामने आया है।इसके बाद भी पुलिस ससुरालियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के कार्यालय पर नहीं मिलने पर महिलाएं ,किन्नर और बच्चे गेट पर ही तख्तियां लेकर बैठे हैं। अधिकारियों के आने पर ही प्रदर्शन खत्म करने की चेतावनी दी है।