आगरा रामबाग चौैराहे पर सोमवार की रात को बेकाबू ट्रक चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी तो वह दोनों ट्रक के अगले पहियों के बीच फंस गए। दोनों युवकों ने ट्रक का बंपर पकड़े रखा। चालक ट्रक को करीब 300 मीटर तक घसीटते ले गया। दोनों युवकों ने हिम्मत दिखाई और बंपर को नहीं छोड़ा। वो दोनों चीखते रहे, लेकिन चालक ट्रक रोकने के लिए तैयार नहीं था। लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो ट्रक के पीछे दोड़ पड़े। वाटरवर्क्स चौराहे पर भीड़ ने ट्रक को घेरकर रोक लिया। इसके बाद बाइक सवारों को ट्रक के नीचे से निकाला गया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उन्हें घायल अवस्था में एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब इस हादसे का 41 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।