आगरा के थाना सदर क्षेत्र में डिफेंस कॉलोनी स्थित प्रमोद टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। धुआं और लपटों को देख क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई। सीओडी और फायर विभाग की दमकलें माैके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग में लाखों रुपये का नुकसान बताया गया है।