मथुरा के टैंटीगांव स्थित बृज स्थली एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुरीर पुलिस के सौजन्य से बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सीओ मांट रविकांत पाराशर व विधालय के प्रबंधक डॉ. कुलदीप लवानिया ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने कबड्डी,खो-खो, साइकिल रेस, लंबी कूद आदि हुईं प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरुस्कार वितरित किए गए। सीओ मांट रविकांत पाराशर व प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने विद्यालय की छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत सशक्तिकरण नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, नारी सम्मान और नारी गरिमा की जानकारी दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल मोनी के साथ विद्यालय प्रबंधक डॉ. कुलदीप लवानियां, प्रधानाचार्य बीडी शर्मा, स्नेहलता रावत, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप लवानियां, प्रमोद लवानियां, कृष्ण मुरारी आदि मौजूद रहे।