फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 11 कन्याओं की शादी...धूमधाम से निकली बरात, फिर हुए सात फेरे

आगरा। समर्पण समिति आगरा एवं समर्पण महिला मंच की ओर से विजय क्लब विनय नगर में शुक्रवार को प्रथम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आचार्यों ने 11 निर्धन कन्याओं का वैदिक विधि विधान से विवाह की रस्म संपन्न कराई। इससे पूर्व रिंग रोड से 11 दूल्हों से सजी बरात क्षेत्रीय लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र में रहीं। विवाह स्थल पहुंचने ओर बरात का स्वागत किया गया। वहीं मंच पर जयमाला में वर और वधु ने एक दूसरे को जयमाला डाली। समिति ने कन्याओं को घर गृहस्थी से जुडी आवश्यक सामग्री भी उपहार स्वरूप भेंट की। अतिथियों के लिए स्वादिष्ट दावत का भी प्रबंध किया गया है। बारात बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें