उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर अनिल कुमार की चीन के झेजियांग प्रांत के झोउशान शहर में 12 जून को मौत हो गई। उन्हें हृदयघात आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 13 दिन से पत्नी अंजुलता और 80 वर्षीय मां सहित परिवार के अन्य लोग शव आने के इंतजार में आंसू बहा रहे हैं। चीन में भारतीय दूतावास से मदद नहीं मिलने पर पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री को एक्स पर भावुक पोस्ट कर पति के पार्थिव शरीर को घर लाने में मदद की गुहार लगाई है।