मुजफ्फरनगर नगर में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की हत्या से आगरा के शिक्षकों में आक्रोश है। यूपी बोर्ड की कापियां लेकर गए शिक्षक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद आगरा के मूल्यांकन केंद्र पर आज मूल्यांकन बंद कर दिया गया। इसके साथ ही दोपहर 12:00 बजे राजकीय इंटर कालेज पर शोकसभा का आयोजन किया गया है।