'मां तुझे प्रणाम' के तहत आयोजित वीरांगना सम्मान समारोह में स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने कहा कि देश पर शहीद होने वालों को हमेशा यादों में जिंदा रखना चाहिए। मेरे कानों में आज भी अंतिम बिगुल की आवाज गूंजती है। उत्तर प्रदेश के आगरा में वीरांगना सम्मान समारोह में एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के प्रबंध निदेशक और स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने कहा कि मेरे कानों में अंतिम बिगुल की आवाज हमेशा गूंजती रहती है। उन शब्दों को कभी नहीं भूल पाता हूं। वीर नारियों का सम्मानित कर समाज खुद को गौरवान्वित महसूस करता है।