विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने मंगलवार को संजय प्लेस स्थित एक होटल में लव जिहाद और धर्मांतरण पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर और संजय यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि लव जिहाद एक व्यापक और संगठित षड्यंत्र है। अब समय आ गया है हिंदू समाज अपनी आंखें खोले, संगठित हो और इस सुनियोजित पड्यंत्र का डटकर मुकाबला करें। धर्मांतरण रोकना अब सिर्फ कानून नहीं, राष्ट्र रक्षा का विषय है। संगठन बांग्लादेश बॉर्डर स्थित बनगांव में 28 जून को विशाल हिन्दू महासम्मेलन आयोजन करने जा रहा है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर ने कहा कि वह महिला सशक्तिकरण के लिए तकनीकी शिक्षा, कानूनी अधिकारों की जानकारी के लिए शिविर, रोजगार परक प्रशिक्षण सेमिनार, लव जिहाद पर किशोरियों की कॉउंसलिंग और राजनीतिक भागीदारी के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इस दौरान मनीष राय, हिमांशु , सचिन मिश्रा, दिलीप सिंह, पंकज अग्रवाल, ओम शंकर गुप्ता, गर्व अरोरा, प्रकाश आर्या व अन्य मौजूद रहे।