आगरा के जैतपुर में परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश की संस्कृति की रक्षा की है। समाज पर किसी न किसी प्रकार का संकट उत्पन्न हो गया है। ब्राह्मण समाज से कहना है कि स्वाभिमान की रक्षा के लिए एक हो जाओ, एक होकर समाज में काम करो, गरीब और दूसरों की मदद करो। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान 2047 तक बीजेपी की सरकार रहेगी? इस पर उन्होंने कहा कि पहले बताओ वो जीते हैं कोई चुनाव, सरकार रहे या न रहे, चुनाव हार गए, शर्म आनी चाहिए, मैदान में हार गए और मंत्री बन गए।