फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जलभराव से भड़के आप नेता, बोले- आगरा में फेल हो चुकी ट्रिपल इंजन की सरकार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नाला चोक हैं। बारिश के पानी से नाले उफना गए हैं। गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। इससे हादसे भी हो रहे हैं। इसके लेकर गुरुवार को आप आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। वरिष्ठ आप नेता कपिल बाजपेई एवं प्रदेश सचिव कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने संयुक्त रूप से नालों का निरीक्षण किया। इसमें बेहद गंदगी पाई गई। उसके आसपास की दीवारें भी टूटी पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को नगर निगम महापौर की लापरवाही के कारण चार अलग-अलग घटनाएं हुईं। इसमें कई लोगों की जानें चली गईं। बहुत से लोगों के घरों के अंदर पानी भर गया। बस्तियां जलमग्न हो गईं। कपिल बाजपेई ने कहा कि शहर की डिसेल्टिंग के नाम पर करोड़ों रुपयों की बंदर बाट हुई है। ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद भाजपा के लोगों ने शहर के लोगों की अनदेखी करी है। वहीं प्रदेश सचिव कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने कहा कि सारे नाले चोक हैं। सफाई के नाम पर नौटंकी हो रही है। फर्जी आंकड़ों से शहर को साफ सुथरा दिखाई जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें