फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी

पंकज जैन Updated Thu, 20 Aug 2026 03:09 PM IST

आगरा। फर्जी कागजातों और शेल कंपनियों के जरिये विभिन्न कंपनियों के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड को विदेश भेजने के मामले में आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। आयकर विभाग ने मथुरा में पंजीकृत एक ट्रस्ट और उससे जुड़े दो सीए समेत करीब आधा दर्जन ठिकानों पर जांच कर कई हजार करोड़ के कालेधन को विदेश भेजने का खुलासा किया था। जिन फर्मों के खातों से यह रकम भेजी गई, उनमें से अधिकांश ने या तो अपना आयकर रिटर्न दाखिल ही नहीं किया था या फिर बेहद कम टर्नओवर दर्शाया था। फर्जी पतों पर चल रही इन कंपनियों ने सॉफ्टवेयर आयात, कंसल्टिंग और फ्रेट पेमेंट जैसे कारण बताकर विदेशी मुद्रा बाहर भेजी। ताजगंज निवासी सीए की ओर से जारी प्रमाणपत्रों और विदेशी लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की आयकर विभाग गहनता से जांच कर रहा है। इसी क्रम में 26 सीए पर बुधवार को भी कार्रवाई जारी रही। ताजगंज के साथ ही जयपुर, उदयपुर और मुंबई में कार्रवाई जारी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें