इंडियन मेडिकल ऑफ एसोसिएशन (आईएमए) आगरा ब्रांच ने लोहामंडी स्थित आईएमए भवन में प्रेस वार्ता कर कहा कि बिना प्रिस्क्रिप्शन कोई भी दवा लेने से बचें। आईएमए पदाधिकारियों ने कहा कि जो भी व्यक्ति दवा खरीदे उसके साथ बिल अवश्य लें। साथ ही खानपान और स्वस्थ जीवन शैली की ओर अग्रसर रहें। बीते दिन जयपुर में हुए हादसे और राजस्थान में कफ सिरप के मामले में उन्होंने कहा कि कोई भी बात होती है वो चिकित्सक पर आती है। ऐसा नहीं है, कोई भी दवा डॉक्टर के घर नहीं बनती और हर बात पर चिकित्सक को दोषी कहना गलत है। जो दवा लिख रहा है, वो गलत है और जिसके यहां दवा बन रही है उसे क्लीन चिट। ये पूरी तरह से गलत है।