आंखों में दर्द है और सिर में भारीपन रहता है। थकान ज्यादा महसूस होने लगती है। ये दिक्कत नजर कमजोर होने की वजह से हो सकती है। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाकर चश्मा लगवा लें। एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में रोजाना औसतन 150 मरीज आ रहे हैं। कई मरीज सिर-आंखों में दर्द, आंखों को भारीपन, थकान को नजरअंदाज करते रहे। मर्ज बढ़ने पर माइग्रेन की परेशानी समझ इलाज कराने पहुंचे। जांच में नजर की कमजोरी सामने आई। चश्मा लगने के बाद ये दिक्कत दूर हो गई।