आगरा में दीवानी में तारीख पर आए पति-पत्नी में बुधवार को विवाद हो गया। पति का आरोप है कि पत्नी ने उन्हें पीटने के लिए दौड़ाया। चेकिंग बूथ में छिपकर उन्होंने जान बचाई। कार के पहिए भी पंचर कर दिए गए। उधर, पत्नी ने भी पति पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना न्यू आगरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा निवासी अंशुल चौधरी ने बताया कि 30 अप्रैल, 2025 को उनकी शादी बोदला निवासी महिला से हुई थी। शादी के बाद सितंबर माह में मामला कोर्ट पहुंच गया। 7 अगस्त को वह तारीख करने दीवानी आए थे। बाहर निकलने पर कार के दो पहिए पंचर मिले। इसी बीच पत्नी अपने पिता, एक अधिवक्ता की ड्रेस में खड़े व्यक्ति और कई अन्य को लेकर आई।