जीजा से हंसी-मजाक में दो परिवार उजड़ गए। मामला कैंट क्षेत्र का है। पीड़ित पति ने बताया कि 7 साल पहले उसकी शादी छीपीटोला की एक युवती से हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पत्नी की अपने जीजा के साथ हद से ज्यादा नजदीकियां पति को खटकने लगीं। पति के मुताबिक, पत्नी का अपने जीजा से घंटों फोन पर बात करना, हंसी-मजाक करना उसे पसंद नहीं था। जब उसने पत्नी को मना किया, तो वह विवाद करने लगी। पीड़ित पति ने कहा, जीजा से इस हंसी-मजाक के चक्कर में आज मेरा घर बर्बाद हो रहा है। हमारे दो बच्चे हैं, मैं चाहता हूं कि यह मामला जल्दी सुधर जाए और मेरा घर बच जाए। फिलहाल, परामर्श केंद्र के काउंसलर्स दोनों पक्षों को समझाकर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।