साइबर ठग बैंक अधिकारी बनकर मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड कराते थे। रात 12 से 2 बजे के बीच मोबाइल का एक्सेस प्राप्त कर खाते खाली कर देते थे। मोबाइल पर आए ओटीपी को भी डिलीट कर देते थे। दयालबाग के सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से 15 लाख रुपये की साइबर ठगी इसी तरह हुई थी। गिरोह के दो सदस्यों को शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया।