आगरा के ग्वालियर हाईवे पर रोहता स्थित तारा पैलेस में मंगलवार को सुबह 11 बजे से प्रगतिशील जाट महासभा की तरफ से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान उन्नतशील किसान और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजकुमार चाहर और मुख्य वक्ता चौधरी उदयभान सिंह ने शिरकत की। वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चर्चा कीऔर चौधरी साहब के द्वारा किए गए कामों पर प्रकाश डाला। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।