जलेसर। आगामी 15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व की पवित्रता और कांवड़ियों की आस्था को देखते हुए 'हिंदू एकता समूह' ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जलेसर को सौंपा। समूह ने मांग की है कि 13 से 15 फरवरी तक प्रदेश भर में मांस, मछली और शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।