आगरा। फर्जी कागजात की मदद से बैंक से 8 लाख रुपये का कार लोन लेकर भाग जाने वाला शख्स दिल्ली में छिपा था, वहां वह टैक्सी ड्राइवर बन गया था। आरोपी से विवाद होने पर अचानक उसकी पत्नी आगरा रहने आ गई। उसकी मदद से न्यू आगरा पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को आईएसबीटी से दबोच लिया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।