दीक्षांत समारोह में एंटी सर्वाइकल वैक्सीन का शिविर भी लगाया। इसमें 14-15 साल की किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। राज्यपाल ने कहा कि बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सरकार निशुल्क वैक्सीन लगवा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों को एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगवाने की अपील की। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि राज्यपाल के आगमन पर सोमवार को पूरे जनपद में विशेष शिविर लगाकर 1,002 बालिकाओं का टीकाकरण करवाया गया।