फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घर में बना लिया अस्पताल, 22 साल की गर्भवती की ले ली जान; परिजन का हंगामा

ताजनगरी आगरा के सदर स्थित महादेव नगर में झोलाछाप महिला के इलाज की वजह से नौ महीने की गर्भवती की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। वह घर में ही इलाज कर रही थी। पुलिस ने उसके घर पर ताला लगा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गांव कहरई निवासी अजीत ऑटो चालक हैं। पत्नी भारती (22) नौ महीने की गर्भवती थी। अजीत ने बताया कि महादेव नगर में सुमन नामक महिला रहती है। वह खुद को एक अस्पताल की नर्स बताती है। उसने भारती के इलाज की बात कही थी। वह उससे दवा लेने लगे। रविवार शाम 6 बजे पत्नी की तबीयत खराब हो गई। इस पर महिला को फोन किया। उन्होंने अपने घर बुलाया। खून की कमी बताई। उनसे एक बोतल खून मंगवाया। भारती को चढ़ा दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर चार इंजेक्शन भी लगा दिए। रात 12 बजे उसे घर भेज दिया। मगर, भारती की हालत बिगड़ने लगी। सोमवार सुबह 8 बजे उसके घर ले गए। महिला एक अस्पताल ले गई। मगर, भारती की हालत खराब थी। चिकित्सक ने बेड नहीं होने की बात कहकर भर्ती नहीं किया। वह दो और हॉस्पिटल में गए। इस बीच में उसकी मौत हो गई। परिजन की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें