फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व मेयर के प्रतिनिधि को रास्ता रोककर पीटा, गंभीर घायल; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

आगरा के राजपुर चुंगी में बृहस्पतिवार रात पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य के प्रतिनिधि को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा। उनके आंख, नाक और दांतों में चोट लगी है। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। इसके बाद एक नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वाल्मीकि बस्ती, कहरई निवासी नितिन कुमार ने बताया कि वह पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य के प्रतिनिधि हैं। 7 मई की रात 12 बजे अपने साथी राहुल को छोड़ने उनके घर जा रहे थे। राजपुर चुंगी में कुछ युवक नशे की हालत में खड़े थे। उन्होंने रास्ता रोक लिया। इसके बाद गालियां देने लगे। विरोध पर पिटाई की। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया। एक आरोपी नितिन बाद में देख लेने की धमकी देकर चला गया। एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें