फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बैंककर्मी बताकर 20 लाख की ठगी, दंपती पर प्राथमिकी

आगरा में एक युवक ने पत्नी को बैंककर्मी बताकर लोगों को रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। इसके बाद एक परिवार के पिता-पुत्र से 20.15 लाख रुपये ठग लिए। सिकंदरा पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सिकंदरा निवासी जगदीश सिंह सोलंकी ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि दीपक शर्मा और हर्षा शर्मा ने उनके बेटे नरेश सिंह सोलंकी से 17.65 लाख रुपये ऑनलाइन लिए। उन्होंने उनसे भी 2.50 लाख रुपये नकद ठगे। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पिता-पुत्र ने अन्य कई लोगों से भी ठगी होने का आरोप दंपती पर लगाया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। अन्य पीड़ित आए तो उनकी शिकायत भी समाहित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें