पश्चिम बंगाल के नरिया जनपद से ताजमहल देखने आए पर्यटक मनोज पाल की 65 वर्षीय मां मीनाक्षी पाल स्मारक देखने के बाद बाहर आते समय परिजनों से बिछड़ गईं। वह गलती से पश्चिमी गेट से बाहर आ गईं, जबकि उनके परिजन पूर्वी गेट से शिल्पग्राम पर खड़ी गाड़ी की ओर चले गए। मनोज पाल ने अपनी मां की काफी देर खोज की, लेकिन वह नहीं मिलीं तो उनके बिछड़ने की सूचना ताजमहल के पश्चिमी गेट पर थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को दी गई। उन्होंने महिला बिछड़ने की सूचना प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी को दी। उनके निर्देशन में सीसीटीवी फुटेज रेडियो अनाउंसमेंट एवं आरटी सेट मैसेज का प्रसारण कराया। 30 मिनट के अंदर महिला को खोज कर परिजनों से मिलाया।