यूपी के फिरोजाबाद में चोरी के आरोप में दो दिन पहले जेल गए बंदी की मौत से गुस्साएं परिजन व समर्थकों ने देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जांच की मांग को लेकर हिमांयुपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस टीम ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो आक्रोशित परिजन व समर्थक भड़क गए। पुलिस पर जमकर ईट पत्थर बरसाए। पथराव होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पांच से छह राउंड गोलियां भी चलीं। पुलिस टीम जान बचाने के लिए भाग खड़ी हुई। सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट को भी भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पांच पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।