आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में 26 बेड का नया आईसीयू बनकर तैयार हुआ। शुक्रवार को इसका शुभारंभ हो गया है। अब मेडिसिन विभाग में दो आईसीयू हो गए हैं, जिनमें कुल बेड़ों की क्षमता 37 हो गई है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन विभाग में गंभीर मरीजों का डिपार्टमेंट में ही भर्ती कर इलाज हो सकेगा। विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि सभी बेड़ों पर वेंटिलेटर समेत अन्य जीवन रक्षक उपकरण की सुविधा है।