फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ई-स्कूटर में लगी आग, बाल-बाल बचा पुलिसकर्मी का परिवार

आगरा के दीवानी चौराहे के पास एमजी रोड पर ई-स्कूटर में आग लग गई। लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने स्कूटर को रोक दिया। पत्नी और बच्चों को उतारकर जान बचाई। देखते-देखते ही स्कूटर आग का गोला बन गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया। अलीगढ़ के लोधा निवासी मनोज कुमार पुलिस लाइन में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि दस दिन पहले ही ई-स्कूटर खरीदा था। शनिवार को पत्नी जीवन को पैतृक गांव जाना था। सुबह 11 बजे वह पत्नी और दो बच्चों को भगवान टॉकीज से बस में बैठाने जा रहे थे। दीवानी चौराहे के पास स्कूटर से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद पीछे आ रहे लोगों ने बताया। वह तुरंत स्कूटर रोककर परिवार को लेकर दूर भाग गए। इस दौरान एमजी पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें