आगरा के एमजी रोड पर यातायात पुलिस अपने ही नियमों का पालन कराना भूल गई है। यातायात पुलिस के बंदी के आदेश के बाद भी एमजी रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो रफ्तार भरते देख जा सकते हैं। चाैराहों पर पुलिसकर्मी के सामने से ये वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुलिस इन्हें नहीं रोकते।