फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मरीजों की जान बचाने के लिए किया रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को अमर उजाला कार्यालय, एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एसएन और जिला अस्पताल के कई मरीजों को रक्त की जरूरत है। एसएन के ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि कैंसर, थैलेसीमिया, एनीमिक गर्भवती महिलाओं, लावारिस मरीजों, एचआईवी पीड़ित समेत अन्य मरीजों के उपचार के लिए रक्त की जरूरत पड़ रही है। रक्तदान से पहले मलेरिया, सिफलिस, हेपेटाइटिस सी-बी और एचआईवी की जांचें भी निशुल्क हो जाएंगी। हीमोग्लोबिन के साथ ही रक्त का ग्रुप भी पता चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें